आर्थिक सहयोग का अनुरोध
माधवराव सप्रे स्मृति समाचारपत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान, भोपाल

सम्माननीय सुधीजन,

माधवराव सप्रे स्मृति समाचारपत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान, भोपाल वर्ष 1984 से देश की अमूल्य बौद्धिक धरोहर को संरक्षित एवं संकलित करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। यह संस्थान भारत के पत्रकारिता, साहित्य, इतिहास एवं सामाजिक विकास से जुड़े दुर्लभ दस्तावेजों को एक छत के नीचे संजोकर रखता है।

यहाँ तीन शताब्दियों से अधिक पुराने—

  • पाण्डुलिपियाँ
  • दुर्लभ पत्र-पत्रिकाएँ
  • ऐतिहासिक प्रकाशन
  • संदर्भ ग्रंथ एवं दस्तावेज

संरक्षित हैं, जो शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों, पत्रकारों एवं ज्ञान-पिपासुओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

अब तक 1250 से अधिक शोधार्थी इस सामग्री के आधार पर अपने शोध कार्य पूर्ण कर चुके हैं। यह संग्रह केवल अतीत की धरोहर नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए ज्ञान का आधार है। इसकी सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है, जिसमें आपका सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

आपका सहयोग क्यों महत्वपूर्ण है?

  • राष्ट्रीय बौद्धिक धरोहर का संरक्षण
  • शोध एवं शिक्षा को प्रोत्साहन
  • ऐतिहासिक सामग्री का डिजिटाइजेशन एवं संरक्षण
  • भावी पीढ़ियों के लिए ज्ञान का संवर्धन

दान पर कर छूट

संस्थान को दी गई दान राशि आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80G के अंतर्गत कर छूट के लिए पात्र है।

दान हेतु बैंक विवरण

खाता नाम: माधवराव सप्रे स्मृति समाचारपत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान, भोपाल

बैंक: भारतीय स्टेट बैंक, पंचानन भवन शाखा, भोपाल

खाता संख्या: 53023547839

IFSC Code: SBIN0030005

MICR Code: 462002066
PAN: AAAAM8569P

CSR Reg No.: CSR00058766